बिहार

उपचुनाव में एनडीए के सभी प्रत्याशियों के जीत की बधाई

20241124 095503

बिहार में चारों सीटो पर मिली प्रचंड जीत को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का प्रतिनिधिमंडल बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए के सभी प्रत्याशियों के जीत की बधाई प्रेषित की। साथ हीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जी को पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय में मुलाकात कर मिठाई खिलाकर बधाई दी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ0 राजेश भट्ट ने बताया कि उक्त प्रतिनिधि मंडल में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 शाहनवाज अहमद कैफी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख सुरेन्द्र विवेक, मुख्य प्रवक्ता डॉ0 राजेश भट्ट, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, प्रदेश प्रवक्ता जितेन्द्र यादव मौजूद थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!