बिहार

टाटा सूमो पर लदे 97 किलो गाजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर गुरुवार को जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज गांव वार्ड-संख्या 23 सीमा रोड स्थित ईंट भट्ठा के सामने से सूचना के आधार पर 56वीं वाहिनी बथनाहा एस एस बी के स्पेशल टीम ने टाटा सुमो पर लदे 97 किलो गाजा के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा कोशिकापुर निवासी रुपेश कुमार यादव बताया गया है। एसएसबी के द्वारा पकड़े गए गाजा एवं वाहन तथा गिरफ्तार व्यक्ति को जोगबनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

एस एस बी के इस अभियान में पार्टी कमांडर सहायक उप निरीक्षक चैना राम, मुख्य आरक्षी सुबोध कुमार सिंह, बीपी शिवा कुमार, राजीव आर, आनंद उरांव,संदीप, आरक्षी श्री भगवान, अनुराग कुमार सिंह के अलावे आरक्षी अनुराग कुमार सिंह, अमरकांत कुमार, मोहन, मुकेश मीणा, शामिल थे।वहीं जोगबनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति जप्त गाजा व वाहन पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: