बिहार

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग स्थगित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर प्रोसेस को रोक दिया गया है. शिक्षा विभाग का तरफ से ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है. यह कदम राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के राय-मशविरा के बाद लिया गया है।

Advertisements
Ad 1

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “कई शिक्षक और शिक्षक संघ इस नई ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति के खिलाफ थे. इन विरोधों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है कि फिलहाल इस नीति को स्थगित किया जाए.” उन्होंने यह भी कहा कि जो शिक्षक वर्तमान में जहां कार्यरत हैं, उन्हें वहीं रहने दिया जाएगा. शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की स्थायी नियुक्तियों और उनके कार्यस्थलों से जुड़े इस फैसले पर और विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि सभी पक्षों का ध्यान रखा जा सके और एक संतुलित नीति बनाई जा सके।

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर

error: