बिहार

भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय

फुलवारी शरीफ़, अजित यादव.फुलवारी प्रखंड के खडीहा में हुई भाकपा माले की बैठक में अखील भारतीय किसान महा सभा ट्रेड यूनियन खेग्रामस के संयुक्त तत्वाधान में 26 नवंबर को पटना जिला अधिकारी के समक्ष चेतावनी प्रदर्शन को सफल बनाने व 28 को जीवीका समुह के कर्ज माफी समुह को बिना ब्याज कर्ज देने व मानदेय के सवाल पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जन जागरूकता पर काम करने का निर्णय लिया गया.
इस बैठक में वरिष्ठ नेता शरीफ मांझी के मार्गदर्शन में न्याय यात्रा की सफलता व हक दो वादा निभाओ कार्यक्रम की समीक्षा की गई. शरीफ मांझी ने कहा कि बिहार में डवल इंजन के के सरकार में हत्या लुट घटना लगातार बढ़ रहा है.फुलवारी में भी घटनाएं बढ रही है. प्रशासन कान में तेल डालकर सो गया है. पुलिस के डर नाम के कोई चीज नही बचा है.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुरुदेव दास प्रखंड सचिव ने कहा कि पार्टी में सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के लिए जन जागरूकता के साथ आम गरीब गुरबा मजदूरों को जोड़ने के अभियान को तेज किया जाएगा.

Advertisements
Ad 1

बैठक में साधु शरन प्रसाद देवी लाल पासवान अनील कुमार चंद्र वंशी सोनी देवी राजनीति देवी मंटु साह भोला चौधरी जन्मे जय ललीन पासवान सहीत दर्जनों लोग सामील थे.

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: