बिहार

अज्ञात कारणों से लगी आग से फूस के चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

20241113 163351

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 14 गोठ टोला में बुधवार को दिन के साढ़े 10 बजे अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग से एक परिवार के 4 फूस का घर जलकर राख हो गया। घर में आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो दूसरे घरों को भी आग अपनी चपेट में ले लेता। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग की लपटें देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं गृहस्वामी पप्पू महतो पिता बेचन महतो के मुताबिक बुधवार को दिन के लगभग साढ़े दस बजे अज्ञात कारणों से अचानक घर में आग लग गयी। परिवार वालों ने कमरे से आग की लपटे उठती देखी तो उनके होश उड़ गए। शोर शरावा होने पर आस पड़ोस के तमाम लोग मौके पर पहुंचकर अपने-अपने घरों से पानी लाकर सभी आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

भीषण आग की लपटों पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सब कुछ जलकर राख हो चुका था। अग्निकांड पीड़ित पप्पू महतो के मुताबिक नगदी करीब 50 हजार समेत सोने चांदी के जेवर,कपड़े,अनाज,खाने-पीने का सामान टीभी,फ्रिज तथा समस्त जरूरी दस्तावेज सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। इस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची पंचायत की मुखिया ऐश्वर्या राज,पंसस पूनम देवी,समाजसेवी आदित्य ऊर्फ लड्डू यादव,शेखर यादव,चंदन यादव,रविचरण बाबा,अमर अकेला,प्रह्लाद यादव सहित अन्य ने अंचल प्रशासन से तत्काल सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता राशि देने की मांग की है। वहीं इस संबंध में सीओ निरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी को अगलगी की घटना की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांचोपरांत पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मुहैया कराई जाएगी।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!