पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) द्वापर काल ज्येष्ठान् एकादशी को जन्मे मगध के महाप्रतापी सम्राट् आराध्य जरासंध की जयन्ती आज चन्द्रवंशियों ने बड़े ही धूमधाम से चौक स्थित जरासंध भवन ट्रस्ट में मनायी इस दौरान भवन में स्थापित जरासंध की मूर्ति का भव्य पूजन भी किया गया और काशीनाथ चन्द्रवंशी द्वारा लिखित श्री जरासंध आरती और श्रीजरासंधचालीसा का पाठ भी हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद और जदयू के वरिष्ठ नेता चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी उपथित थे | उन्होंने कहा कि आज हमारे बिहार की धरती ही नहीं, महाभारत काल का पूरा मगध गौरवान्वित है।मौके पर उपस्थित केन्द्रीय हिन्दी समिति, भारत सरकार के सदस्य, डॉ० प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि हम उस महाप्रतापी सम्राट् के वंशज है’, जिनकी शक्ति का कोई काट्य नही था।अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष नित्यानन्द चन्द्रवंशी ने की जबकि सभी अतिथियों और समाजबंधुओं का स्वागत ट्रस्ट के सचिव महाराजा सिंह सोनू ने किया | संचालन विनय कुमार उर्फ बिट्टू चन्द्रवंशी ने किया।
मौके पर चन्द्रवंशियों ने भारत सरकार और बिहार सरकार से यह माँग भी की जरासंध जयन्ती पर सरकारी छुट्टी प्रदान करें और लोकसभा एवं विधानसभा में महाप्रतापी और अति गौरवशाली मगध सम्राट् जरासंध की मूर्ति स्थापित करें और साथ ही चन्द्रवंशियों ने समाज के गरीब और लाचार परिवारों को बढ़-चढ़कर आर्थिक एवं सामाजिक मदद करने का संकल्प भी लिया |
कार्यक्रम में लड्डू चन्द्रवंशी, चुन्नू चन्द्रवंशी, ट्रस्टी अजीत चन्द्रवंशी, चन्द्र प्रकाश ‘तारा’, संजय चन्द्रवंशी उमेश चन्द्रवंशी, विनय चन्द्रवंशी अशोक चन्द्रवंशी, धर्मेन्द्र कुमार उर्फ़ चुन्नू चन्द्रवंशी मुकुल चन्द्रवंशी, संतोष चन्द्रवंशी, रवि चन्द्रवंशी, डा० अजय चन्द्रवंशी, चन्द्रशेखर सिंह, देवी लाल एवं अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे | धन्यवाद ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष राज कुमार चन्द्रवंशी ने किया अन्त में उपस्थित सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया ।
