बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने गुरुवार को थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रौनक कुमार के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान थाना अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मी को शपथ दिलाई । सभी ने कहा मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयत्न करूंगा।

कहा मैं शपथ देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सके। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। इस मौके पर थाना अध्यक्ष रौनक कुमार,अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार,एस आई अरुण कुमार सिंह,ए एस आई राजीव कुमार मल, रमेश कुमार,एस आई राज तिवारी,उमेश शर्मा के अलावे सभी पुलिस कर्मी व पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: