बिहार

खनन माफिया वेखौफ, ना पुलिस का भय और ना ही खनन पदाधिकारी का डर

अररिया, रंजीत ठाकुर फारबिसगंज – सीमावर्ती इलाके में खनन माफिया बरसात समाप्त होते ही सक्रिय हो गए हैं।दिन के उजाले में वेखौफ खनन कर रहे है। पिपरा घाट, ओसरी घाट आदि जगह में भारी मात्र में अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे ना केवल बाढ़ जैसे विनाशकरी आपदा को आमंत्रण दे रहा है बल्कि सरकार को राजस्व का भी भारी मात्रा में नुकसान होता है। वहीं कुछ दिन बाद ही लोक आस्था का महापर्व छठ का भी होना है

लेकिन खनन माफिया के द्वारा जिस तरह नदी किनारे खनन कर रहे है। उससे छठ व्रतियों को भी घाट तक पहुंचने छठ घाट तैयार करने में भी काफ़ी परेशानी हो सकती है। बताते चले की पिपरा घाट के समीप नदी किनारे बिहार सरकार की जमीन में खनन माफियाओं के द्वारा बेखौफ होकर खनन किया जा रहा है। ना पुलिस भय है और ना ही खनन पदाधिकारी का डर है। ग्रामीणों की माने तो इस अवैध खनन को क्षेत्र के पुलिस भी अनदेखी कर रहे है।

Related posts

बैंक ऑफ इंडिया की सीएसआर पहल, एम्स पटना में नवजात शिशुओं के लिए बढ़ेंगी बेहतर इलाज की सुविधाएं

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

error: