बिहार

जे.डी.वीमेंस कॉलेज में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जे.डी.वीमेंस कॉलेज में ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से ह्यूमैनारो फाउंडेशन द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक छात्राओं की नेत्र जांच की गई। मुख्य चिकित्सक डा. चेतन ने छात्राओं को काॅन्टूरा विजन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुष्का आनंद ने की, जिसमें डा. मालिनी वर्मा, डा. सुनीता गुप्ता और डा. अंशिका गुप्ता ने भी छात्राओं को संबोधित किया।

ह्यूमैनारो फाउंडेशन के सह संस्थापक कुमार विशाल ने नेत्र स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए नियमित जांच की सलाह दी। कार्यक्रम में निहारिका राॅय, शिंपल कुमारी, अंजली कुमारी, कोमल कुमारी और दीप नारायण ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Related posts

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित

छठ घाटों का विधायक श्याम रजक ने किया निरीक्षण, पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश