बिहार

कैट बिहार महिलाओं द्वारा उद्योग मेला बारम्बार होना चाहिए : नंद किशोर यादव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) महिला विंग द्वारा आज अनंत अरोड़ा, हाजीगंज, पटना सीटी मे छोटे व मझोले महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए यह मेला आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदघाटन करता माननीय श्री नन्द किशोर यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष, माननीया श्रीमती शीला कुमारी मंडल, परिवहन मंत्री बिहार सरकार, माननीया डाक्टर भारती मेहता , राज्य स्तरीय कार्यान्वयन समिति सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष ( महिला प्रकोष्ठ) , माननीया श्रीमती ईंदू गुप्ता ,( मेयर आरा) मौजूद हुए।सभी ने उदघाटन किया दीप जलाकर श्री नन्द किशोर यादव जी ने कैट महिला विंग द्वारा किये गये प्रयासों की काफी तारीफ किया और कहां कि इस तरह का कार्यक्रम हमेशा होगा चाहिए। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा अतिथियों का स्वागत कैट महिला विंग बिहार अध्यक्ष रुचि अरोड़ा ने किया। शीला कुमारी मंडल ने कहां कि इह तरह के कार्यक्रम के लिए हम और हमारी सरकार हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार है।

Advertisements
Ad 1

डाक्टर भारती मेहता ने कहां कि इस तरह का मेला होली व तीज पर भी होना चाहिए। कैट द्वारा महिलाओं व छोटे – मझोले व्यापारीयों के लिए जो काम होता है वह काफी सराहनीय है।

मेला मे लगभग 50 स्टाल लगा हुआ था।‌ स्टाल मे दीपावली व छठ, फैन्सी कपड़े, तोरणद्वार, गोदरेज लाक और भी काफी स्टाल लगा हुआ था।अशोक वर्मा जी ने कैट ऑर्गेनाइजेशन के बारे में बताया राष्ट्रीय महासचिव चांदनी चौक प्रवीण खंडेलवाल जी है। इस कार्यक्रम में कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपानी, राष्ट्रीय सचिव डाक्टर रमेश गांधी, उपाध्यक्ष अनंत अरोड़ा,कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार राजू, सचिव शीतल नायक , महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती रुचि अरोड़ा, उपाध्यक्ष श्रीमती इंदू अग्रवाल , आरा मेयर इंदू गुप्ता, सचिव दिलीप कुमार, और काफी लोगो की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन अनन्त अरोड़ा ने किया।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: