बिहार

भरगामा पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कदम चौक,डकैताबाड़ी,पिपरा चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। हालांकि वाहन जांच प्रत्येक दिन किया जाता रहा है। लेकिन मंगलवार को सघन वाहन जांच की गई। दो पहिया से लेकर तीन पहिया एवं चार पहिया के सभी वाहनों की जांच बारीकी से की गई। जिसमें आपत्ति जनक समान,शराब सहित वाहनों के कागजात की जांच की गई।

Advertisements
Ad 1

पांच से छह घंटे चले वाहन जांच के दौरान चालकों में हडकंप मचा रहा। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट नहीं पहनने को लेकर प्रेरित किया गया। इस दौरान कागजात उपलब्ध नहीं कराने वाले एवं हेलमेट नहीं पहनने तथा सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वाले वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया गया।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

बरबीघा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 4 हजार जुर्माना वसूला

error: