बिहार

करंट लगने से 1 की मौत, 13 से अधिक लोग झुलसे, मंदिर में शिवचर्चा के दौरान हुआ हादसा

पालीगंज, आनंद मोहन  पालीगंज थाना अंतर्गत के करकट बीघा गांव में मंदिर पर शिव चर्चा के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। बताया जाता है कि 11000 वोल्टेज बिजली के करंट लगने से 1 महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं करीब 1 दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल है। इसमें से 8 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए पालीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में अपरा तफरी माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी अनुसार शिव चर्चा के दौरान करंट लगने से 13 लोग झुलस गए हैं। जिसमें, एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई है।

Advertisements
Ad 1

वहीं चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी लोगों को पटना पीएमसीएच अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है। दूसरी तरफ 7 अन्य लोग 5 महिला और दो छोटे बच्चों समेत सभी जख्मियों का पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया जा रहा। मृतकों की पहचान शिवकुमार दास की पत्नी के रुप में हुई है। पालीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पालीगंज थाना अंतर्गत के एक गांव में शिव चर्चा के दौरान बिजली का तार गिरने से एक महिला की मौत हुई है। वही दर्जनभर महिला जख्मी भी है। जिसका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। मृत्यु का महिला का शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

जमीन विवाद में रंगदारी और जानलेवा हमले का आरोप, परसा बाजार थाने में शिकायत

फर्जी फ्लैट रजिस्ट्री मामले में पूर्व डीसीएलआर समेत अन्य पर 20 जून को सुनवाई

बिहार पुलिस मुख्यालय में लिवर हेल्थ और प्रोस्टेट कैंसर पर स्वास्थ्य परिचर्चा, विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

error: