बिहार

महावीर कैंसर संस्थान के स्टाफ की मोटरसाइकिल चोरी

पटना, अजित : महावीर कैंसर संस्थान के रिकॉर्ड रूम में काम करने वाले एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल दिन में ही संस्थान से चोरी हो गई. बाइक को लेकर भागते हुए बाइक चोर की तस्वीर वीडियो वहां सीसीटीवी में कैद हो गई है. पीड़ित ने इस संबंध में फुलवारी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए चोर का पता लगाने में जुट गई है. बता दे की फुलवारी शरीफ इलाके में आए दिन बाइक चोरी की घटना हो रही है.

करोड़ी चक में रहने वाले विनोद साह ने बताया कि महावीर कैंसर संस्थान के रिकॉर्ड रूम में पर ड्यूटी करते हैं. उनके साला हरेंद्र प्रसाद के नाम से हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल है जो महावीर के संस्थान से चोरी हो गया. ब्लैक ड्रेस में लाल टोपी लगाए एक युवक उनका बाइक लेकर भाग गया जो वहां सीसिटीवी में कैद हुआ है..उन्होंने थाना को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए बाइक को बरामद करने के गुहार लगाई है.

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: