पटना.पंजाब नेशनल बैंक के सरकारी गाड़ी का गलत तरीके से कुछ लोगों के द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है इसकी शिकायत पटना में पी एन बी बैंक मैनेजर रवि रंजन कुमार ने मुख्य सतर्कता आयोग ने दिल्ली को पत्र लिखकर किया है. साथ उन्होंने मांग किया है कि मामले की जांच कर दोषी सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ करी कार्रवाई की जाए.शिकायत में उन्होंने बताया है कि पटना के मुख्य जोनल ऑफिस चाणक्य टावर के अधिकारी गार्ड तक सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करते हुए पटना दिल्ली रांची बनारस कोलकाता तक अपने परिवार वालों को घूमा रहे हैं.
शिकायत करने वाले रघुनंदन कुमार ने असम का जाहिर किया है कि उनकी जान को खतरा है जिन लोगों के खिलाफ शिकायत किया जा रहा है वे लोग जान मारने की धमकी देते हुए शिकायत वापस करने का दबाव दे रहे हैं.
