बिहार

डीएम ने ई वी एम-वी वी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया

अररिया, रंजीत ठाकुर अनिल कुमार, भा.प्र.से. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, अररिया द्वारा मंगलवार को जिला के ई वी एम-वी वी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। बताया गया की निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह में एक बार बाह्य एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है।

Advertisements
Ad 1

निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस के प्रत्येक तल को देखा गया और जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी अररिया डॉ. राम बाबू कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया ,जिला अग्निशमन अधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं भवन सहित राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधि आबिद हुसैन सहित अन्य प्रतिनिधिगण आदि मौजूद थे।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: