क्राइमबिहार

रामकृष्ण नगर के जकरियापुर में विश्वकर्मा पूजा करने के लिए अपनी चार पहिया वाहन धो रहे युवक पर चलाई गोलियां, मौके से पुलिस को हुआ बरामद एक खोखा

पटना, अजीत . पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोलियां चलाकर विश्वकर्मा पूजा के दिन सनसनि मचा दिया. बाइक सवार यू वको ने एक युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई हालांकि वह अपने चार पहिया वाहन के पीछे छिपकर जान बचा लिया. इसके बाद बाइक सवार अपराधी वहां से हथियार लहराते फायरिंग करते हुए फरार हो गए. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया.लोगों ने रामकृष्ण नगर थाना पुलिस को सूचना देकर बुलाया. मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां से एक खोखा बरामद हुआ है.

Advertisements
Ad 1

घटना के संबंध में एसपी पूर्वी ने बताया कि जकरियापुर में पहाड़ी निवासी राजा यादव ऊर्फ रंजन यादव अपने चार पहिया वाहन धो रहे थे. उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर वह वहां धुलवाने के लिए वहां गए थे. इस बीच करीब 9:00 बजे वहां दो बाइक सवार चार की संख्या में हेलमेट लगाए अपराधी पहुंचे और गोली चला कर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया. गोली चलते ही रंजन यादव कार के पीछे छुपकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए. इसके बाद वहां से बदमाश फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी कैमरा फुटेज देख़ रही है. वहीं पुलिस को एक खोखा मिला है. पुलिस घटना के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है. इस संबंध में रंजन यादव के द्वारा ज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Related posts

जल जमाव समस्या का होगा निदान : रत्नेश कुशवाहा

श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारी तेज, प्रशासनिक बैठक में सुरक्षा व सुविधाओं पर जोर

बिहार सरकार द्वारा तख्त पटना साहिब में श्रृद्धालुओं के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात

error: