बिहार

त्योहार स्पेशल ट्रेन का नरपतगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं दिए जाने से लोगो में नाराजगी

20240912 113301

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज रेलवे स्टेशन अमान परिवर्तन के – बाद पहली बार फारबिसगंज – नरपतगंज दरभंगा होकर कटिहार से अमृतसर के बीच लंबी दूरी के लिए ट्रेन शुरू की जा रही है। इस त्योहार स्पेशल ट्रेन का नरपतगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं देने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। यह ट्रेन 05736/35 का संचालन 18 सितंबर से शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार को कटिहार से रवाना होगी और अमृतसर से शुक्रवार को वापस लौटेगी। जो कटिहार से चलकर पूर्णिया, फारबिसगंज, नरपतगंज ललितग्राम, सरायगढ़, दरभंगा होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।

स्थानीय विवेक भगत, विशेष कुमार ठाकुर, बबलू राय , दीपक देव, राहुल राय सहित अन्य ने कहा कि नरपतगंज के लोग लंबे समय से लंबी दूरी की ट्रेन की मांग कर रहे थे। घोषणा होने के बाद अमृतसर जैसे बड़े शहर के लिए सीधी ट्रेन सेवा से लोगों को रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद थी। लेकिन रेलवे की इस अनदेखी उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। इस क्षेत्र के यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन से उक्त ट्रेन का नरपतगंज स्टेशन पर ठहराव की मांग की है। लोगों ने स्थानीय सांसद व विधायक से भी इस मुद्दे को रेलवे के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाने की मांग की है।

Related posts

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं