बिहार

फेसबुक पर लाइव आकर युवक ने दी जान, पिता, भाई और अपनी प्रेमिका को दोषी ठहराया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली है। उसने आत्महत्या करने से पहले अपने पिता, भाई और अपनी प्रेमिका को दोषी ठहराया है। दरअसल पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट पर 28 वर्षीय अमित कुमार यादव नामक युवक फेसबुक लाइव आकर अपना दर्द बयान करते हुए गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वही घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस SDRF की टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन SDRF को सफलता नही मिली।

Advertisements
Ad 1

वही SDRF की टीम ने बताया कि आज भी सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। वही फेसबुक लाइव पर युवक ने बताया कि संपति विवाद में उसके पिता और भाई ने मारपीट की है जिनको वो दोषी भी बताया है साथी ही अपनी प्रेमिका को भी दोषी बताते हुए आत्महत्या कर ली है। वही मालसलामी थाना के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और युवक के पिता बैजू प्रसाद यादव ने आत्महत्या की घटना को हादसा बता रहे है। वही उनलोगों का कहना है कि युवक गंगा नदी के बीच मे स्थित पेड़ पर चढ़कर फ़ोटो व वीडियो बना रहा था जहाँ उसका पेड़ पर से पैर फिसल गया और वो गंगा नदी में गिरकर डूब गया। लेकिन युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। अब देखना होगा कि पटना पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

बरबीघा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 4 हजार जुर्माना वसूला

error: