अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के वार्ड- 05 भवानीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय मांगन पासवान टोला का वर्षों बीत गए परिसर में नहीं बना चहारदीवारी । प्रधानाध्यापक पारस कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नरपतगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी,अररिया एवं क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकपुर के मुखिया को लिखित और मौखिक सूचना दिया गया है । इसके बावजूद भी निर्माण कार्य नहीं हुआ है ।
जबकि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने सभी जिले के शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण करावे ताकि बच्चों के पठन पाठन में दिक्कत न हो। सरकार और अधिकारी के निर्देश के बावजूद भी चहारदीवारी का निर्माण नहीं होना कहीं ना कहीं विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि केवल कागजों पर ही शिक्षण व्यवस्था की सुधार की बात हो रही है। ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यालयों को देखने से ऐसा लगता है कि सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है । आखिर इसके लिए स्थानीय पदाधिकारी का ध्यान क्यों नहीं है।
