बिहार

विद्युत आपूर्ति में अनिमितता को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

20240903 153712


अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज प्रखंड के घूरना पवार ग्रिड क्षेत्र में विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर मंगलवार के सुबह घूरना- अचरा मुख्य सड़क मार्ग को भवानीपुर स्थित वार्ड-05 एवं 06 के दर्जनों ग्रामीणों ने टायर जलाकर घंटों सड़क जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गया। जाम की सूचना फुलकाहा थाना पुलिस को मिलते ही स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया। परंतु ग्रामीणों ने बिजली विभाग के मनमानी एवं लचर व्यवस्था को लेकर काफी आक्रोशित रहे। ग्रामीणों ने कहा पोल में लगे 440 वोल्ट के तार वर्षों से जर्जर है। कभी भी उसमें आग लग जाता है।

कई बड़ी दुर्घटना होने से बच गया है। जिसकी शिकायत विद्युत विभाग के जेई, एसडीओ को किया गया है। लेकिन किसी ने विद्युत को सुधारने का नाम नहीं ले रहा है। आज 15 दिनों से बिजली बाधित है। हमेशा हम लोगों को डर बना रहता है कि रात के अंधेरे में चोर मवेशी एवं घर में रखे सामानों की चोरी ना करके ले चल जाए। जिस कारण हम लोगों को पूरी रात जग के रहना पड़ता है। वही मौके पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार एवं ए एस आई अरुण कुमार दल बल के साथ पहुंच कर मामले को शांत करवाते हुए थाना अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता नरपतगंज से मोबाइल से बात कर आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलाया कि आज के आज सभी विद्युत जर्जर तारों की बदली कर पुनः विद्युत बहाल कर दिया जाएगा। थाना अध्यक्ष पर भरोसा जताकर आक्रोशित लोगों ने जाम को हटा दिया है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!