बिहार

महावीर झंडा में बजरंग दल के द्वारा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की गई

20240902 210529

अररिया, रंजीत ठाकुर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी के अध्यक्षता में रविवार को ऐतिहासिक महावीर झंडा के मौके पर आए श्रद्धालुओं के लिए स्टोर लगाकर सेवा का आयोजन किया गया। वही इस संबंध में पूर्व संयोजक मनोज सोनी ने कहा इस तरह के धार्मिक आयोजन पर कई सालों से बजरंग दल की ओर से सेवा दी जा रही है और आगे भी दिया जाता रहेगा। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं की सेवा करने में बहुत ही आनंद आता है।

हर इंसान को सेवा करनी चाहिए एक तरफ आपके द्वारा दी जा रही सेवा लोगों को राहत पहुंचती है तो दूसरी और आत्मा को शांति भी मिलती है l मौके पर बजरंग दल के सेवादार के रूप में पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, विक्रम राय, अमित सिंह, अर्जुन राजभर, अंकित गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, अमरेश शाह, अरुण मुखिया, सोनू पासवान, कैला मुखिया सहित बड़ी ही संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया ।

Related posts

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं