बिहार

पटना में डबल मर्डर से सनसनी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार की राजधानी पटना में डबल मर्डर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया ۔घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और साली के ऊपर गोलियों से भून डाला उसके बाद पति स्वयं अपने ऊपर गोली मारकर जान दे दी है ۔पूरा मामला पटना से 80 किलोमीटर दूर पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव की है। रविवार की सुबह 7:00 के करीब दीपक कुमार घरेलू विवाद में अपनी पत्नी लक्ष्मी साली गुड़िया को गोली मार दी ۔उसके बाद अपने ऊपर भी गोली मारकर जान दे दिया है ۔जिसकी जानकारी पटना पुलिस को मिली ۔पुलिस दलबल के वारदात की जगह पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

पटना के बाढ़ पुलिस अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अपराजिता लोहान ने बताया है कि घरेलू विवाद में पति द्वारा पत्नी और साली के ऊपर गोली मारी गई है इसके बाद पति दीपक खुद गोली मार ली है इस घटना में पति दीपक कुमार और उसकी पत्नी लक्ष्मी की मौत हो गई है जबकि उसकी साली गुड़िया देवी घायल है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है ۔परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि दो महीने से दीपक ससुराल में रह रहे थे अपनी पत्नी को ले जाने के विवाद में ही घटना घटी है। FSLकी टीम को बुला लिया गया है। हथियार को जप्त किया गया है 3 खोखे बरामद किए गए हैं।

Related posts

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ₹1.50 लाख तक निःशुल्क उपचार की सुविधा

बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राय को राष्ट्रीय जनता दल का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है : एजाज अहमद

वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मान समारोह में पत्रकारों को ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

error: