बिहार

मर्दानी से छेड़छाड़ करना मनचले युवक को पड़ा भारी, बीच सड़क पर डंडे से जमकर हुई धुनाई

शेखपुरा, (न्यूज़ क्राइम 24) एक छात्रा से छेड़छाड़ करना मनचले युवक को भारी पड़ गया। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मनचले की डंडे से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बाद कसम खिलाकर ग्रामीणों ने उसे मुक्त कर दिया। वायरल वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छात्रा मनचले की डंडे से पिटाई करते दिख रही है। वहीं आस पास लोगों की भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मनचले ने शेखोपुरसराय थाना के सादिकपुर में रहने वाली छात्रा से पढने जाते समय अक्सर छेड़छाड़ करता था।

शुक्रवार को मनचले ने छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद छात्रा ने शोर मचाया तो स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। फिर क्या ग्रामीणों की मौजूदगी में ही छात्रा ने मनचले की डंडे से पिटाई कर दी। हालांकि बाद मनचले के द्वारा माफ़ी मांगने एवं भविष्य में इस तरह हरकत नहीं करने की वादा में उसे मुक्त कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Related posts

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

कांवरिया भक्तों की सेवा में स्वयं जुटे नित्यानंद राय, सेवा और समर्पण की पेश की मिसाल

जनसुनवाई में मंत्री लेशी सिंह एवं सुनील कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

error: