बिहार

घरों में भी जन्माष्टमी की धूम

पटना, अजित सोमवार रात 12 बजते ही भगवान कृष्ण के जन्म के समय घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई. लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक हुआ. मंदिर और घरों में भव्य श्रृंगार किया गया.माखन-मिश्री के साथ कई तरह के पकवानों का भोग लगाया गया. मंदिरों को रंग- बिरंगी रोशनी से सजाया गया है.

कई इलाके में दही हांडी और डांडिया नृत्य के आयोजन ने खूब धूम मचाया. रात 12:00 बजे हरे रामा हरे कृष्णा जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी की गूंज सुनाई देने लगी. घर से लेकर मंदिरों में भी जय श्री कृष्ण राधा कृष्ण हरे हरे हरे हरे राधा कृष्ण के गंज सुनाइ देने लगे जिससे पूरा इलाका कृष्ण और राधा के प्रेम भक्ति में डूब गया. लोगों ने अपने घरों में बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाया और उनकी पूजा अर्चना की.

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा