बिहार

बीडीओ ने की बीएलओ के साथ बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

अररिया, रंजीत ठाकुर शनिवार को भरगामा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन ने बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक में बीएलओ को कहा गया कि प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर हाउस टू हाउस मतदाता सूची का सत्यापन करना है। जिसमें अब्सेंट शिफ्ट एवं डेथ को चिन्हित कर प्रपत्र 7 में भरना है।

सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी बीएलओ एप के माध्यम से हीं मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। इस कार्य को जल्द से जल्द सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर बीएलओ प्रवीण मिश्रा,मनीष कुमार सिंह,सुरेश यादव,माला देवी, कलानंद ऋषिदेव आदि उपस्थित थे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: