बिहार

अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना पुलिस ने शनिवार को जमुवान गांव से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी संतोष कुमार पोद्दार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जमुवान गांव निवासी दुलारचंद मंडल का पुत्र दीपक कुमार मंडल किसी वारदात को अंजाम देने की मंशा से अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है।

सूचना मिलने के बाद शनिवार को दिन के लगभग 10 बजे जमुवान गांव में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। बताया कि आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि अपराधियों व बदमाशों के खिलाफ पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है किसी भी अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: