पटना, अजित। आजकल जन्माष्टमी को लेकर स्कूलों में नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता राधा कृष्ण के गेट अप में नृत्य गीत संगीत का कार्यक्रम खूब धमाल मचा रहा है. नन्हे मुन्ने इस कदर गेटअप में घुल मिल जा रहे हैं जैसे राधा कृष्ण एक बार फिर से धरा पर उतरकर मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं।
संपतचक के बेरिया स्थित प्रेम लोक मिशन स्कूल में जन्मअष्टमी की धूम के बीच नन्हे मुन्नों ने राधा कृष्ण के गेट अप में खूब धमाल मचाया. नन्हे मुन्ने बच्चे एक से बढ़कर एक कृष्ण भक्ति की गीत संगीत पर इस कदर थिरकने लगे की पूरा स्कूल परिसर भक्ति भाव में डूब गया। विद्यालय निदेशक गुरुदेव प्रेम ने बताया कि जन्माष्टमी उत्सव में चारो तरफ कृष्ण और राधा का प्रेम छलक रहा था. सभी बच्चे अपने एक से बढ़कर एक आकर्षक राधा कृष्ण के परिधान में स्कूल पहुंचे थे.प्राचार्या डाॅ साधना कुमारी शर्मा,उप प्राचार्या डॉ० चांदनी सिंह सहित मैनेजर अभिनव कुमार में बच्चों को सराहा और उन्हें पुरस्कृत किया. वहीं अनिसाबाद पुलिस कॉलोनी में स्थित कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर एक शानदार फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बच्चों ने जीवंत वेशभूषा और प्रदर्शन के माध्यम से कृष्ण जन्मोत्सव की ऐसी मनोहरी छठा बिखेरी की सब लोग दंग रह गए.कृष्ण और राधा के जीवंत चित्रण, रंग-बिरंगे फूलों की सजावट के बीच प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा पहने गए विविध प्रकार के वेशभूषा थे, जिन्होंने दर्शकों को पुरानी धार्मिक कथाओं की याद दिला दी.बच्चों ने श्री कृष्ण, राधा, सुदामा, बलराम और अन्य पौराणिक पात्रों के रूप में मंच पर आकर अपनी प्रस्तुति दी.प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने न केवल अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि कृष्ण जन्मोत्सव की महत्वपूर्ण घटनाओं का भी जीवंत चित्रण किया. इसके आलावा जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर शनिवार को सम्पत चक बैरिया स्थित स्कूल ऑफ इन्लाइटेंमेंट में “कृष्ण जन्मोत्सव” मनाया गया जिसमें विद्यालय के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने दही- हाण्डी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. अपनी मनोहारी प्रतिभा के जरिये कृष्ण और राधा के रूप में सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
विद्यालय के निदेशक अखिलेश कुमार रिंकु तथा प्राचार्य नितिन मुकेश ने बच्चों को कृष्ण भगवान द्वारा बताये गए सत्य और न्याय के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी एवं इस पावन पर्व पर सभी को बधाई दी। वहीं जन्माष्टमी महोत्सव मनाने और उसमें अपना कला का प्रदर्शन करने में सरकारी स्कूल के बच्चे में पीछे नहीं रहे प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ पटना में बैगलेश शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृष्णा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
बच्चें राधा कृष्ण और गोपियां के मनमोहक रूप में प्यारे लग रहे थे बच्चों द्वारा राधा कृष्ण के गीत पर नृत्य भी किए ,यशोदा मैया और कान्हा पर अभिनय कर अभिभावकों को मन को मोह लिया। सभी अभिभावकों अपने बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में बच्चे आगे बढ़ रहे है ,देख कर खुश हुए । एक अभिभावक तो बोल पड़े सरकारी स्कूल में काफी बदलाव हो रहा है। शिक्षिका नीतू शाही द्वारा बच्चों को हमेशा खेल-खेल में शिक्षा दिया जाता है और अपने तरफ से विद्यालय में और बच्चों के काफी बदलाव की है । इनका कहना है की निजी विद्यालय में भी हमारे जैसे ही शिक्षक ही पढ़ाते है और वहां की व्यवस्था बहुत ही सुन्दर होती है ,तो हम क्यों पीछे बस सरकारी विद्यालय के शिक्षको की सोच बदलनी होगी तभी हमारे विद्यालय में बदलाव होगा । बच्चे हमारे भी मेहनती होते है जो सिखाओ जल्दी सीख लेते है । कृष्णा के रूप में नैना ,राधा के रूप में शीतल ,यशोदा के रूप में सुमन ,गोपियां के रूप में मुस्कान, गुनगुन, दीपा, मानवी, सोनाली आदि बच्चों ने अपनी प्यारी अदा से मनमोह लिए।
