बिहार

महावीर झंडा उत्सव में बजरंग दल लगाएंगे सेवा शिविर

अररिया, रंजीत ठाकुर   सेवा शिविर लगाने को लेकर आज दिन शनिवार को फारबिसगंज वार्ड नंबर-03 सुल्तान पोखर शिवालय मंदिर के प्रांगण में बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा 1 सितंबर दिन रविवार को फारबिसगंज शहर में ऐतिहासिक महावीर झंडा की जुलूस नगर भ्रमण के लिए निकलेगी जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बजरंग दल के द्वारा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे। जिसमें स्टॉल पर शुद्ध पेयजल, शरबत, चना, चॉकलेट एवं बिस्किट के साथ मेडिकल की टीम भी तैनात रहेगी ।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा जगह-जगह बजरंग दल के जांबाज सिपाही तैनात रहेंगे जो परेशानी में फंसे श्रद्धालुओं की समस्या में मदद करेंगे साथ ही भीड़ को नियंत्रण करेंगे । श्री सोनी ने कहा हर वर्ष महावीर झंडा के आयोजन में बजरंग दल के द्वारा स्टॉल लगाकर सेवा की जाती है। अच्छी सेवा एवं मेहनत के उपरांत कार्यक्रम समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाता है।वहीं कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के नगर संयोजक बिट्टू शाह ने किया । बैठक में मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, जिला सहसंयोजक विकास श्रीवास्तव, नगर संयोजक बिट्टू कुमार साह, जानू मंडल, अंकित गुप्ता, मोहन सोनी, विकास कुमार, रवि कुमार, सूरज कुमार, रामानंद शाह मौजूद थे।

Related posts

लोक कला उत्सव में झलकी परंपरा और सामाजिक संदेश, दर्जनों प्रतिभागी सम्मानित

प्रेमी संग पत्नी रंगे हाथ पकड़ी, पति का फूटा गुस्सा; सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने में सुलह

शिवम इलेक्ट्रॉनिक्स में भीषण आग : 12 वर्षीय बच्चा झुलसा, 7-8 लाख का नुकसान

error: