बिहार

राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता : नन्हे मुन्ने बच्चों ने कान्हा और राधा का वेश बनाया, सबका मन हरषाया

अररिया, रंजीत ठाकुर स्थानीय विद्यालय सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर, कटहरा फारबिसगंज में शुक्रवार को राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का वेश धारण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि संरक्षक डॉ० डी० एल० दास , उपाध्यक्ष रामप्रकाश प्रसाद और कोषध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय ने दीप जलाकर किया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का सराहना सचिव शिवनारायण दास “भानु” के साथ- साथ अन्य सम्मानित सदस्यों ने किया । इस कार्यक्रम में सभी की वेश भूषा व रूप सज्जा देखकर सभी तालियां बजाने को मजबूर हो रहे थे। निर्णायक मंडली के द्वारा कार्यक्रम समापन के उपरांत विजयी प्रतिभागी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष उमानन्द साह , प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी आचार्य अजय कुमार राय, आचार्य अरविंद कुमार दास, संतोष कुमार दास, शबनम देवी, अनिल कुमार, बुल्टी मित्रा, नेहा कुमारी के साथ दर्जनों अभिभावकों और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया

देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

CM सम्राट चौधरी बोले- पुलिस से ही सुशासन, अपराधी 48 घंटे में पाएंगे जवाब

error: