पटना, न्यूज़ क्राइम 24। देशभर में आजादी के 78वां जश्न समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। राजधानी पटना के बाढ़ पश्चिमी मलाही स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों संग शिक्षकों ने हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराकर सलामी दी। जिसके बाद सभी ने राष्ट्र गान को गाया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों ने देशभक्ति गीत, अभिनय गीत एवं समूह नृत्य के द्वारा देश के प्रति समर्पण का भाव भर दिया। जिसमे संगीत शिक्षिका रत्ना राज द्वारा बच्चों की प्रस्तुति काफ़ी सराहनीय रही।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा की जियो तो देश के लिए और मरो भी तो देश के लिए। उन्होंने आगे कहा की हम सभी आजादी का मूल्य समझते हुए एक दूसरे के सहयोग से देश को समृद्धशाली बनाएं, इसके लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार, नवल कुमार, विपिन कुमार, रजनीश कुमार, सुनीता कुमारी, गीता पाल, गौरव कुमार, दीपक कुमार, दीपा कुमारी, प्रिया कुमारी, अर्चना एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
