बिहार

अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए से होगी जन सुराज की लड़ाई, राजद कोई फैक्टर नहीं : प्रशांत किशोर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज और एनडीए के बीच सीधी टक्कर होगी। राजद कोई फैक्टर नहीं होगा और जन सुराज जीतेगा। उक्त बातें जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार में कहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा कि एनडीए का एक टायर नीतीश कुमार है जिनका जदयू पहले से ही पंचर है और जो दो चार छोटे छोटे दल उनके स्टेपनी है वे भाजपा को कितना खींच पाएंगे? प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के पत्रकार राजद को कुछ ज्यादा ही बड़ा समझते हैं जो है नही।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि हमें बताएं कि राजद ने बिहार अकेले कब जीता था? 1995 के बाद कांग्रेस की स्टेपनी पर राजद चल रही है। फिर जदयू के सहारे जीती और आप लोग कहते हैं कि राजद बहुत बड़ा दल हैं, कौन सा बड़ा दल हैं? 2010 में 22 सीटें राजद को आई थी। 2015 में तो हमलोग मदद किए थे और पिछले चुनाव में चिराग पासवान खड़े नहीं होते तो फिर से राजद तीस बत्तीस सीट पर आ जाता। प्रशांत किशोर ने कहा है कि राजद के लालटेन से किरासन तेल ( मुस्लिम समाज) तेज़ी से निकल रहा है जिससे अगले चुनाव में राजद का लालटेन तो बुझेगा ही भाजपा का भी अहंकार चूर होगा और जन सुराज सरकार बनाएगा।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: