पटना, अजित। राजधानी के ए. एन. सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज में आईडियल आईज एनजीओ के वार्षिक पुरस्कार समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों को आईफा अवार्ड से सम्मानित किया गया. आइडियल आइज के स्टूडेंट्स समेत कई कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति के साथ इस आकर्षक बनाया. इस जश्न में स्टूडेंट्स प्रतिभागी के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे. स आयोजन में पिछले वर्ष के दौरान उत्कृष्टता और नवाचार का प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित किया गया।
मो. शकील अख्तर (सेक्रेटरी ) ने बताया कि इस समारोह की मुख्य आकर्षण ‘आईडियल आईज आइकोनिक स्टूडेंट्स अवार्ड था, जो संचार और आईटी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विभिन्न छात्रों को प्रदान किया गया.अन्य उल्लेखनीय पुरस्कारों में ‘आईआईपीए आईडियल आईज आइकोनिक पर्सनालिटी अवार्ड’ शामिल था, जो विशिष्ट उपलब्धियों के लिए दिया गया. इस आयोजन ने समुदाय और आपसी सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया, जिससे उपस्थित लोगों को उनके क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में मुख्य रूप से वक्ताओ मे पंकज कुमार (मुख्य सतर्कता अधिकारी, सीसीएल इंडिया), स्वयं प्रकाश (बरिष्ठ पत्रकार) और शशिश कुमार तिवारी (राष्ट्रीय युवा प्रेरक) द्वारा “उभरते भारत में युवाओं के लिए अवसर” विषय पर अपने विचार व्यक्त किया. मनोरंजन की व्यवस्था ए.टी.वी. होस्ट अमर राज सक्सेना, शैफ, रौनित राज, अजय महान और विनीथ रंजन द्वारा की गई, जिन्होंने कार्यक्रम में संगीतमय स्पर्श जोड़ा.कार्यक्रम की मेजबानी राजू, अमर सक्सेना, जीशान आलम और ऋतुराज मिश्रा ने की।
