बिहार

शिक्षा सप्ताह का समापन पौधारोपण कर किया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नई शिक्षा नीति के आलोक में पूरे भारत में विद्यालय स्तर पर 27 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक शिक्षा सप्ताह बहुत ही रोचक तरीके से मनाया गया है। कन्या मध्य विद्यालय बेगमपुर में शिक्षा सप्ताह का समापन शनिवार को पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पौधे के महत्व के बारे में बताया गया। इससे पूर्व समुदाय से सहभाग करने वाले स्वयंसेवकों के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनवाये गए, शैक्षणिक टी. एल. एम. प्रदर्शन, एफ.एल.एन. मेला, खेलो के महत्व, रोल प्ले, बच्चों के कौशल आदि विभिन्न विषयों पर शैक्षणिक गतिविधियाँ किये गये। रोल प्ले कर बच्चों ने वायुमंडल की सभी पाँच परतों से जीव-जन्तुओं को मिल रहे लाभ को विस्तार से बताये।

Advertisements
Ad 1

प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन संस्था के सुधांशु कुमार एवं रेखा कुमारी ने पौधारोपण कर शिक्षा सप्ताह के उद्देश्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। मौके पर विद्यालय प्रभारी संजय कुमार विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: