बिहार

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने चलाया जागरूकता अभियान

पटना, अजित बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सौजन्य से सूत्रधार,खगौल के कलाकारों द्वारा जन सामान्य में पर्यावरण संरक्षण जैसे जल, वायु, प्रतिबंधित प्लास्टिक तथा ठोस अपशिष्ट के खतरों के प्रति जन जागरूकता अभियान के पहले दिन को नुक्कड़ नाटक “पर्यावरण रक्षा-जीवन सुरक्षा” का प्रदर्शन, शनिवार को वैशाली जिला मे चार जगहों किया गया.

Advertisements
Ad 1

बिहार कला पुरस्कार से पुरस्कृत एवं वरिष्ठ रंगकर्मी नवाब आलम द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक में प्रदूषण कम करने के उपाय और कांवरिया को क्या-क्या सावधानी बरतना है और क्या करें और क्या न करें के बारे में सीख दी गई ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके. कलाकारों के दमदार अभिनय एवं संवाद अदायगी ने कावरियों, राहगीरों को रुककर नुक्कड़ नाटक देखने के लिए मजबूर कर दिया.नाटक के गीत ” मान हमर कहनवा, पर्यावरण में जान प्राण-बा, राखिया यह पर धेयानवा” ने नाटक के कथ्य को प्रभावशाली बना दिया और दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी.

Related posts

एनसीवीबीडीसी की संयुक्त निदेशक ने किया कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

विराट रामायण मंदिर में साल के अंत तक स्थापित होंगे भव्य नंदी, सावन में होगी रुद्राभिषेक की विशेष व्यवस्था

फुलवारी शरीफ अवर निबंधन कार्यालय बना बिहार में मिसाल, राजस्व संग्रह के मामले में मिला सातवां स्थान

error: