क्राइमबिहार

अपने को आईएएस अधिकारी बता युवती कर रही थी विवाह, भंडा फूटा हुई गिरफ्तार!

20240728 190108

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) बेउर थाना क्षेत्र में एक युवती एक युवक को आईएएस अधिकारी बता कर विवाह रचा उससे लाखों के जेवर और नगद ठगने की तैयारी में थी मगर समय के पूर्व सच्चाई सामने आ गई और मामला बेउर थाना जा पहुंचा जहां छानबीन में पता लगा कि युवती ना तो आईएएस अधिकारी है और ना ही डाक्टर बल्कि वह युवक को ठगने के फिराक में है.पुलिस ने जांच प्रड़ताल करने के बाद युवती को गिरफ्तार कर लिया है.

इस संबंध एएसपी फुलवारी शरीफ विक्रम सिहाग ने बताया कि रवि रंजन बेउर निवासी ने सूचना दिया कि उनकी शादी जिस युवती से होना तय हुई है वह अपने आप को आईएएस अधिकारी और डाक्टर बताती है. मगर मुझे उस संदेह है. उसने कुछ नकली जेवरात भी रखा उससे चोरी कराकर मेरे परिजनों पर केस दर्ज करा दिया है.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया तब युवती के पास से एम्स में डाक्टर का फर्जी आईडी एवं एक पेपर का कटिंग जिसमें वह अपने आप को आईएएस अधिकारी बता रही थी वह बरामद हुआ.इसके साथ ही दो आधार कार्ड एक नम्बर का अलग अलग नाम से बरामद हुआ.युवती के पास से कुछ नकली सोने के जेवरात भी बरामद हुए. छानबीन के क्रम में पता चला कि युवती औराई मुजफ्फपुर की रहने वाली है और फर्जी अधिकारी बता रवि रंजन से विवाह रचा उनको लुटने की योजना बना रही थी. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है.

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!