बिहार

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कारगिल पार्क में अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि

नालंदा, राकेश   नालंदा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बिहारशरीफ के शहीद – ए – कारगिल पार्क में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश की सीमाओं पर हमारे वीर जवान दिन-रात अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं। उनकी वजह से ही हम आज सुरक्षित हैं। कारगिल युद्ध में हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। उनकी शहादत को हम कभी नहीं भूल सकते।

आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन हमें हमारे वीर जवानों के बलिदान को याद दिलाता है। हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए कर्मठता से कार्य करना चाहिए।कारगिल विजय दिवस भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हम उन वीर जवानों को याद करते हैं जिन्होंने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनकी शहादत ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया है।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: