बिहार

हारा भोला हारा भोला भोला भोला हारा हारा, हारा शिवा हारा शिवा शिवा शिवा हारा हारा नाम ध्वनि से भक्ति मय हुआ माहौल

20240726 113201

अररिया, रंजीत ठाकुर सिकटी प्रखंड क्षेत्र के बेंगा पंचायत अंतर्गत वार्ड नो एक के करहवाड़ी गांव में प्रति वर्ष सावन के महीना में यहां के ग्रामीणों द्वारा भगवान भोले नाथ की मूर्ति बनाकर काली मंदिर प्रांगण में 24 घंटे मानस पाठ कर फिर 48 घंटे का अष्टियाम संकीर्तन करने के बाद हीं यहां के ग्रामीण कांवर लेकर देवघर के लिऐ प्रस्थान करते है।

जानकारी देते यहां के ग्रामीण रामाकांत ठाकुर,विकाश झा,सुजीत झा,राजकुमार झा, ने बताया की मानस पाठ व अष्टियाम संकीर्तन करने से तन मन व गांव का भी भोले नाथ के नाम से शुद्ध होने के बाद हीं यहां के ग्रामीणों द्वारा देव घर के लिऐ कांवर यात्रा निकलता है।वहीं कनहिया झा ने बताया हारा भोला हारा भोला हारा शिवा हारा शिवा नाम से गांव भक्ति मय हो गया है,और यह 48 घंटे यानी कल शुक्रवार को अष्टियाम का विषर्जन किया जायेगा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!