बिहार

सड़क पर दौड़ा कर दो युवकों दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला

फुलवारी शरीफ, अजित। पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो युवकों दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। मौके से सात खोखा बरामद हुआ है।अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-नौबतपुर सड़क जाम कर दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी रही. काफी देर बाद समझने में जाने के लोग शांत हुए सडक जाम हटाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि चिंकू कुमार (24) और पप्पू कुमार (35) कोरावां गांव में घूम रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने दोनों युवक को सड़क पर दौड़ाकर गोली मारी है। चिंकू कुमार को चार गोली लगी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पप्पू कुमार को एक गोली लगी है। घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

Advertisements
Ad 1

घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से 7 खोखे बरामद किया गया है। नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि मामला आपसी विवाद को लेकर हो सकता है। चिंकू कुमार पर लगभग पांच मामले पहले से लंबित हैं। पुलिस सभी मामलों को लेकर गहराई से छानबीन कर रही है।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: