बिहार

पिपरा बिजवाड़ में मुहर्रम जुलूस के दौरान तजीया के 11 हजार बोल्ट के विधुत तार के सम्पर्क में आने से लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों झुलसे इलाज जारी

अररिया, रंजीत ठाकुर अररिया जिले के पलासी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बिजवाड़ में मुहर्रम जुलूस के दौरान तजीया के 11 हजार बोल्ट के विधुत तार के सम्पर्क में आने से लगभग एक दर्जन से अधिक लोग बिजली करंट लगने से झुलस गए, जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक के द्वारा चार घायलों की गम्भीर स्थित देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने एक घायल की गम्भीर स्थित देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं घायलों में पिपरा बिजवाड़ निवासी जुबेर, दीलखुश, कोशर व धपरी निवासी असगर सहित अन्य शामिल है। वहीं घटना को लेकर जानकारी देते हुए गम्भीर रूप से घायल कौशर के ससुर एदुल ने बताया कि तजीया के 11 हजार बोल्ट तार की चपेट में आने से 14 से 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर अस्पताल पहुंचे एसडीओ अनिकेत कुमार सहित सिविल सर्जन अररिया ने घायलों का हाल चाल जाना और पीड़ित को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: