बिहार

सरस्वती शिशु मंदिर कटहारा के अध्यक्ष रमेंद्र पांडे के निधन पर विद्यालय परिवार में शोक का लहर है

अररिया, रंजीत ठाकुर विदित हो कि सुलोचना देवी डॉ. डीएल दास सरस्वती शिशु मंदिर फारबिसगंज के अध्यक्ष रमेन्द्र पांडेय का निधन 75 वर्ष की आयु में शनिवार को रात्रि 8 बजे दिल्ली के निजी अस्पताल में हो गया। विगत 6 माह से अस्वस्थ होने के कारण वे दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाजरत थे। वे दो पुत्र एवं एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने रविवार को उनके गांव ढोलबज्जा पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा रमेन्द्र पांडे जी के निधन से विद्या भारती परिवार को अपूरणीय क्षति हुआ है। रमेन्द्र पांडे जी के निधन पर लोक शिक्षा समिति बिहार के संरक्षक राम कुमार केसरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अररिया के जिला संघचालक सच्चिदानंद मेहता,विद्यालय के उपाध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद,सचिव शिवनारायण दास भानू, उमानंद साह कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे, प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा, आचार्य प्रतिनिधि अजय कुमार राय, अरविंद कुमार दास समेत विद्यालय परिवार ने शोक व्यक्त किया।

Related posts

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!