बिहार

‘छोटा सा प्रयास’ द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) आज छोटा सा प्रयास (पर्यावरण संरक्षण को समर्पित स्वयंसेवी संस्था) द्वारा वन्य महोत्सव के अवसर पर मौनसून महीने को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत् कंगनघाट पटना सिटी के मरीन ड्राइव लिंक रोड पर 30 से ज्यादा से ज्यादा नीम के पौधे का रोपण किया गया।

इस अवसर पर संस्था कर अध्यक्ष पर्यावरण मित्र सुभाष कुमार ऊर्फ अन्नू कसेरा ने बताया कि कंगन घाट मरीन ड्राइव लिंक रोड के दोनो लेन पर इस मौनसून महीने मे 500 सौ से ज्यादा नीम के पौधे का रोपण कर नीम कॉरीडोर बनाया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

संस्था महासचिव कन्हाई पटेल ने लोगो को हरियाली हैं तो खुशहाली है और पेड़ लगाओ एसी हटाओ का संदेश दिया।
इस मौक़े पर पर्यावरणमित्र सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा, कन्हाई पटेल, मिट्ठू, रवि अग्रवाल, संजीव झा, सूरज कुमार, कृष्णा पटेल समेत अन्य शामिल हुए ।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: