बिहार

श्री गणेश उत्सव पटना सिटी मंडल की बैठक

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) आज पटना सिटी के चौक स्थित श्री सनातन धर्म सभा भवन में श्री गणेश उत्सव पटना सिटी मंडल की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डाॅ त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने की एवं संचालन संस्थापक महासचिव विकास कुमार मौड़ीवाल ने किया, बैठक में मंडल द्वारा इस बार फिर से पूरे उत्साह के साथ सातवां गणेश उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। पिछले छः बर्षों से लगातार मंडल द्वारा गणेश उत्सव मनाया जाता रहा हैं, बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने इस बार भी राजाओं के राजा का सातवां उत्सव मनाने का निर्णय लिया। इस बार 07 सितंबर शनिवार को श्री गणेश चतुर्थी मनाया जाएगा, उसी दिन से गणेश उत्सव शुरू होगा।

Advertisements
Ad 1

इस उत्सव को और भव्यता प्रदान करने के लिए 14 जुलाई रविवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसकी जानकारी मंडल के अध्यक्ष ने दी। बैठक में शिव प्रसाद मोदी, नारायण साह, राजेश्वर राय, पप्पू मोदी, संजय केशरी, जय कृष्ण चन्द्रवंशी, रमेश गोलवारा, मोहित कुमार मौड़ीवाल, ज्ञान प्रकाश मालाकार, अंशु कुमार, विकास चन्द्रवंशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

पिता के साये के बिना भी नहीं टूटा हौसला : मां की प्रेरणा से गौरव कुमार ने यूपीएससी में पाई सफलता

पटना में माहे रमज़ान के तीसरे जुमा की नमाज़ अदा, अमन-चैन की दुआ

पटना डेयरी प्रोजेक्ट में स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई

error: