बिहारराजनितिक

पटना के DM फिर बने चंद्रशेखर सिंह

20240625 182810

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया है. इनमें पटना के डीएम भी शामिल हैं. पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक को स्थानांतरित कर दिया गया है. इनकी जगह पर पूर्व डीएम पटना चंद्रशेखर सिंह को एक बार फिर से पटना का जिलाधिकारी बनाया गया है।

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक चंद्रशेखर सिंह को पटना का फिर से डीएम बनाया गया है। चंद्रशेखर पहले भी इसी पद पर थे। बाद में उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाकर शीर्षत कपिल अशोक को पटना का डीएम बनाया गया था। सरकार ने अब एक बार फिर चंद्रशेखर सिंह को पटना के डीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

वही पटना के मौजूदा डीएम शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ निर्माण निगम में एमडी बनाया गया है। वे पथ निर्माण विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौंटे हिमांशू शर्मा को जिविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!