बिहार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मे एम्स निदेशक बोले-स्वस्थ रहने के लिए योग महत्वपूर्ण उपचार

फुलवारी शरीफ, न्यूज़ क्राइम 24 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पटना एम्स में आयोजित समारोह में निदेशक डॉक्टर गोपाल कृष्ण पाल ने कहा कि बगैर किसी मेडिसिन और इंजेक्शन के ही केवल योग की क्रियाओं को अपनाकर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है. योगाभ्यास नियमित रूप से करने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है.इतना ही नहीं रोजाना एक घंटा योग करने से कई तरह की बीमारियां हो ही नहीं सकती.

योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एम्स पटना ने इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में योग के महत्व पर जोर दिया गया. वर्ष 2024 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का विषय “स्वयं और समाज के लिए योग” है.

Advertisements
Ad 1

एम्स मे योग पखवाड़ा 1 जून 2024 से शुरू हुआ और 15 जून 2024 तक जारी रहा. एम्स पटना के छात्रों और कर्मचारियों ने प्रतिदिन योग का अभ्यास किया.प्रतिभागियों के लिये आसन, प्राणायाम (सांस लेने के व्यायाम), और ध्यान तकनीकों के माध्यम से सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) प्रशिक्षण शिविर 17 और 18 जून 2024 को आयोजित किया गया था. इसके बाद बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता (थीम – योग और पर्यावरण) आयोजित की गई. कार्यक्रम में 15 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. 20 जून 2024 को एमबीबीएस और नर्सिंग कोर्स के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया.इसके बाद संस्थान के छात्रों और कर्मचारियों के लिए एक पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता हुई. नुक्कड़ नाटक के जरिए भी योग के फायदे बताए गए. स्पर्धाओं में 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया.इसके अलावा कई गण्यमान्य लोगों ने योग के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किया.इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) जी.के. पाल, प्रो. (डॉ.) संजय पांडे (डीन, अकादमिक), प्रो. (डॉ.) पूनम प्रसाद भदानी उपस्थित थे।

Related posts

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

error: