बिहार

56 वीं बटालियन एसएसबी बथनाहा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अररिया, रंजीत ठाकुर बतातें चले कि आज 21 जून, 2024 दिन शुक्रवार को कस्तूरी लाल, द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेन्ट, 56 वीं वाहिनी के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त बीओपी स्तर तक विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विगत दो सप्ताह से सभी बीओपी में जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ योग कार्यक्रम चलाया जा रहा था।
वाहिनी मुख्यालय बथनाहा में आयोजित योग कार्यक्रम में रानीगंज के योग प्रशिक्षक नंदकिशोर ठाकुर एवं वाहिनी के योग प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी राजेंद्र पवार द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल 2024 के आधार पर योग अभ्यास कराया गया एवं कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों के लिए योग ब्रेक के दौरान किए जाने वाले आसन, प्राणायाम, मेडिटेशन के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जोश व उत्साह पूर्वक सशस्त्र सीमा बल के शीर्षक गीत से किया गया एवं अत्यंत ही सम्मान पूर्वक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में संदीक्षा सदस्याएं एवं बहुतायत संख्या में महिला व पुरुष कार्मिक शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

मौके पर उपस्थित कार्यवाहक कमांडेंट कस्तुरी लाल द्वारा विश्व योग दिवस के अवसर पर उपस्थित सर्वजनों को उनके परिवारजन सहित हार्दिक शुभकामनाएं दिया गया। तथा उन्होंने योग के विशेष महत्त्व को बताते हुए कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, अपितु एक साधना है जिसके माध्यम से स्वस्थ व सुखमय जीवन की प्राप्ति होती है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। योग एक ऐसी प्राचीन जीवन शैली है जिसके माध्यम से पूरे विश्व में विकास और शांति की स्थापना, मानसिक तनाव से मुक्ति और शारीरिक व अध्यात्मिक विकास को विशेष बल मिलता है।

इस अवसर पर कस्तूरी लाल ने उपस्थित सर्वजनों से अपील किया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सिर्फ दिवस, माह या पखवारा तक ही सीमित ना रखें बल्कि दैनिक जीवन में तथा कार्यस्थल पर नियमित रूप से योगाभ्यास करते रहें तथा प्राकृतिक रूप से स्वस्थ व आनंदमय जीवन व्यतीत करें। उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सर्वजनों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर 56वीं वहिनी के उप-कमांडेन्ट दीपक साही, उप-कमांडेंट सह प्रचार अधिकारी रोमेश याईखोम, सहायक कमांडेन्ट मनिंद्र नाथ सरकार, संदीक्षा सदस्याएं, बाह्य सीमा चौकी स्तर तक स्कूली छात्र-छात्राएं व स्थानीय नागरिक एवं बहुतायत संख्या में 56वीं वाहिनी के महिला व पुरुष बलकार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

रेल पेंशनरों को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील

232वीं रैंक के साथ प्रिया कुमारी ने यूपीएससी में रचा इतिहास

तीन दिवसीय जिला वार्षिक ज्ञान यज्ञ सह कबीर लीला का मानिकपुर में आयोजन

error: