बिहार

अरुंधति राय और डॉक्टर शेख शौकत हुसैन के खिलाफ मुकदमे रद करने की मांग को लेकर सम्पत चक मे प्रदर्शन

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) देशव्यापी विरोध दिवस के मौके पर संपतचक में अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा संपतचक प्रखंड के बाजार में विरोध सभा की गई जिसमें पत्रकार व लेखक अरुंधति राय व शौकत हुसैन पर से झूठ मुकदमा वापस लेने की पुरजोर आवाज उठाई गई.

भाकपा माले प्रखंड सचिव सत्यानंद कुमार ने कहा की देश की बीजेपी की सरकार तानाशाही पर उतर आयी है.देश में बेरोजगारी महंगाई शिक्षा स्वास्थ्य व किसानों का फसल को दुगना दाम किसानों का फसल का एसपी जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता भाजपा के खिलाफ है. भाजपा पत्रकार लेखक और समाजसेवियों पर भी प्रहार कर रही है उन्हें जेलों में बंद कर रही है. इसके खिलाफ व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा. कार्यक्रम मे किसान महासभा के संयोजक सुरेश चंद्र ठाकुर सुरेश सिंह धनराज पासवान सरोज रविदास जोगिंदर मांझी विश्वनाथ दास सुरेश दास इदू पासवान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: