बिहार

दस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर दस लीटर चुलाइ शराब के साथ सोनापुर पंचायत के कोचगामा निवासी कुंदन मंडल को गिरफ्तार किया है । बथनाहा थाना अध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक व्यक्ति अपने घर के पीछे शराब को छुपा कर रखा है जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मुखबिर के निशानदेही के अनुसार कुंदन मंडल के घर के पीछे खेत पर दबिश दी ।

खेत में छुपाये हुए दस लीटर अवैध देशी शराब का एक गैलन बरामद किया । इस संबंध में पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है । जिसे आवश्यक करवाई के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है ।

Related posts

बिहार : नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार अलर्ट, सीएम ने गंगा पथ का किया निरीक्षण

आम आदमी पार्टी, बिहार में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव लड़ेगी

सेवा पखवाड़ा के तहत गोद भराई कार्यक्रम आयोजित, लाभार्थियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र

error: