बिहार

बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के कुलपति रामेश्वर सिंह के सम्मान में पटना डेयरी प्रोजेक्ट में विदाई समारोह

फुलवारी शरीफ, अजित : शनिवार को पटना डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा) के प्रांगण में बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय, पटना के कुलपति रामेश्वर सिंह के सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप उनके सम्मान में “विदाई कार्यक्रम” का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार तथा प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने कुलपति महोदय को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

संघ अध्यक्ष संजय कुमार ने संघ एवं किसानों की ओर से सेवानिवृत्ति के उपरांत सुखद एवं मंगलमय जीवन के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि पशुओं की चिकित्सा एवं पशुपालन के क्षेत्र में इनका सुझाव अविश्वसनीय रहा है.संघ के हाजीपुर में पशु लैब का निर्माण इनसे सुझाव लेते हुए तैयार कराया जा रहा है.संघ द्वारा उन्नत मुर्राह नस्ल की पाड़ी वितरण योजना की शुरूआत के समय पाड़ी के रख-रखाव एवं उनके कृत्रिम गर्भाधान हेतु समुचित व्यवस्था एवं पशुओं के स्वास्थ्य हेतु दिये गये मार्गदर्शन को पटना डेयरी हमेशा याद रखेगा.

Advertisements
Ad 1

विदाई समारोह रामेश्वर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार, कॉम्फेड एवं कॉम्फेड की इकाई संघ के साथ वे काफी वर्षों से जुड़े रहे एवं पशुपालन एवं किसानों हेतु सदैव अपना शत प्रतिशत् दिया. उन्होंने संघ के क्रियाकलापों की सराहना की एवं संघ के उत्तरोत्तर विकास की कामना भी की. प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय, पटना के कुलपति श्री रामेश्वर सिंह जी का स्वागत करते हुए कहा डा० रामेश्वर सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन से संघ के पशुपालक काफी लाभान्वित हुए हैं. इनके कार्यकाल में पशुपालकों के हित में तैयार मॉडयुल से बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय, पटना द्वारा वहाँ के छात्रों को समितियों में प्रशिक्षण हेतु भेजा जाता है जिससे प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ संघ से जुड़े पशुपालकों को भी लाभ होता रहा है.प्रबंध निदेशक ने इनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की अनंत शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.

कार्यक्रम के मौके पर बिहार भेटनरी कॉलेज के डीन जे० के० प्रसाद, संजय गाँधी डेयरी टेक्नोलॉजी के डीन डा० उमेश सिंह, बिहार भेटनरी कॉलेज के एक्सटेंशन विभाग के डा० पंकज कुमार, संजय गाँधी डेयरी टेक्नोलॉजी के डा० संजीव कुमार, संघ के निदेशक मंडल सदस्य बासुकीनाथ सिंह, कामता यादव, सुरेन्द्र दास, अवधेश भगत, निला चौधरी, रिंकु देवी, प्रमिला देवी, सीमा कुमारी सहित संघ के सभी पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: