बिहार

सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर का मनाया गया तीसरा स्थपना दिवस

अररिया, रंजीत ठाकुर  फुलकाहा स्थित सार्वजनिक बजरंगबली मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस के मौके पर 151 महिलाओं तथा कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा सुबह सवेरे निकाली गई । यह कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर फुलकाहा बाजार गांधी चौक होते हुए पोद्दार टोला होकर मानिकपुर धाम स्थित भोलेनाथ का मंदिर पहुंचा। जहां कलश यात्रियों ने कुँआ से कलश में जल भर कर मंदिर परिसर पहुंचा। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु साथ चल रहे थे । कलश शोभा यात्रा के दौरान फुलकाहा बाजार जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा तथा लोग जय बजरंगबली, हर हर महादेव के जयकारे के साथ ही कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में जोश भर रहे थे।

कलश शोभा यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा फुलकाहा बाजार को भगवा झंडा से पाट दिया गया था । वहीं भीषण गर्मी के वावजूद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था । वहीं बाजार में जिस जिस रास्ते से कलश शोभा यात्रा गुजर रही थी उस रास्ते में लोगों के द्वारा जल का छिड़काव रोड़ पर किया जा रहा था ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो । वहीं स्थानीय समाजसेवियों तथा मंदिर कमिटी के लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए ठंढा जल का भी प्रबंध किया था । कलश शोभा यात्रा को सफल बनाने में खासकर मंदिर कमिटी के लोग तथा खासकर स्थानीय युवाओं की अहम भूमिका रही । इन लोगों के द्वारा इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाया गया ।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: