बिहार

एसएसबी जवानों ने 129 किलो गांजा के साथ 02 व्यक्ति किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे 56 वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देश में कुशमाहा बीओपी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 129 किलो गाजा के साथ दो व्यक्ति को घर दबोचा। यह कार्रवाई सोमवार के रात्रि करीब 11:00 बजे सीमा स्तंभ संख्या-177 बिशनपुर गांव के समीप बीओपी प्रभारी निरीक्षक प्रवीण प्रभाकर के नेतृत्व में कांस्टेबल सीमांता दास, धर्मेंद्र यादव ,संतोष कुमार गुप्ता , मोहम्मद खुर्शीद आलम, राजीव राय ,बिनोद गनचरी आदि ने सूचना के आधार पर की है।

बीओपी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से गाजा का बड़ी खेप लेकर तस्कर सीमा स्तंभ संख्या 177 के रास्ते आने वाला है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर उक्त स्थान पर नाक लगा दिया। कुछ ही देर बाद दो व्यक्ति माथे पर बोरी लेकर भारतीय क्षेत्र में जैसे ही प्रवेश किया जवानों ने धर दबोचा,जांच करने पर गाजा पाया गया। दबोचे गये व्यक्ति व गाजा को कब्जे में लेकर कैंम्प लाया गया जहां पूछताछ करने पर एक भारतीय क्षेत्र के तथा दूसरे नेपाल क्षेत्र के रहने वाला बताया है। जिसमें अररिया जिले के सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र के जागीर परासी वार्ड-02 कमल यादव तथा नेपाल के बुद्धनगर निवासी सागर यादव बताया गया है। तस्करी में शामिल दोनों व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ के बाद आज मंगलवार 28 मई को जोगबनी थाना पुलिस को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया।

Advertisements
Ad 1

बताते चलें कि सशस्त्र सीमा बल जहां एक ओर देश की आंतरिक सुरक्षा व चुनाव ड्यूटी में बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अररिया जिला अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर तैनात 56 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट श्री विक्रम के कुशल नेतृत्व में सीमाओं को भयमुक्त व अपराध मुक्त कर शांति व सुव्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से वाहिनी के अधिकारी व कार्मिक दिन रात सीमाओं पर सतर्कता पूर्वक अपने ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं । इनके चौकस पूर्ण डयूटी के परिणामस्वरूप भारत -नेपाल सीमा पर वहिनी के कार्यक्षेत्र में लगातार अवैध प्रतिबंधित समानों की जब्ती व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर

error: